जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद बढ़ी ठंड की संभावना
NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुरः सोमवार को जमशेदपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद हुई बारिश ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया और ठंडी हवाओं के साथ वातावरण सुहाना हो गया। बारिश के दौरान लोगों को छाता और रेनकोट के सहारे सड़कों पर चलते देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश रुकने के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम के बदले रहने का अनुमान जताया है।

झारखंड के मौसम में इस बदलाव के बाद लोगों ने पहले से ही गर्म कपड़ों की तैयारी शुरू कर दी है।













