जमशेदपुर में टाटा अस्पताल से सेना का रिटायर डॉक्टर गबन के मामले में गिरफ्तार”
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में कार्यरत रिटायर करनल डॉ सोमेन कर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

रांची से आई आर्मी बटालियन की टीम ने छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उन्हें पकड़ कर बिष्टुपुर थाना ले गई।

समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी का कारण लखनऊ में गबन का एक पुराना केस है, जो सेना से संबंधित है।

इस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।















