जमशेदपुर: पुलिस ने बदमाश चौड़ा राजू के घर से कई वाहनों को जब्त किया, वारिश कॉलोनी में दबिश दी**
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला में मंगलवार को, जमशेदपुर के मानगो में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने चौड़ा राजू के घर में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बुलेट, एक बाइक, एक स्कूटी, दो कार और एक टेंपो जब्त किए। महिलाओं से वाहनों के कागजात मांगे गए, लेकिन महिला ने प्रस्तुत नहीं किए। इस पर पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया और अपने साथ थाना ले गई। चौड़ा राजू की तलाश में छापामारी की जा रही है, और नगर निगम ने अतिक्रमण की मापी की ताकि अवैध बनावटों का पता लगा जा सके।















