Politics

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सांसद विद्युत महतो ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, कहा- भाजपा ही ला सकती है क्षेत्र में स्थायी विकास और समृद्धि, पूर्णिमा साहू को भारी मतों से जिताने की अपील की

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी थे। बारीडीह विद्यापति नगर के पटेल भवन में उन्होंने पटेल समाज के लोगों के साथ बैठक की और झारखंड में सरकार व व्यवस्था में बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया।

बिरसानगर 3-ए और 3-बी में कुर्मी विकास समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर सुदर्शन महतो, विनय महतो, संध्या रानी महतो सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इसके बाद मोहरदा अर्जुन कालोनी और वास्तु विहार कालोनी में बीएस राव, रंजन कुमार सिंह, इशान प्रधान, कृपा गोप आदि लोगों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान सांसद विद्युत महतो ने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और झारखंड को नई दिशा देने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कि अन्य दल केवल झूठे चुनावी वादों और छलावे की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा ने सदैव अपने वायदों को निभाकर जनता के विश्वास को और सुदृढ़ किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो जमशेदपुर एवं झारखंड में स्थायी विकास और समृद्धि ला सकता है। उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।

Related Posts