झामुमो जिला संयोजक मंडली की बैठक में प्रखंड और नगर कमिटी गठन पर हुआ विचार, केंद्रीय समिति को भेजे जाएंगे नाम प्रस्ताव*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संयोजक मंडली की बैठक चाईबासा के परिसदन भवन में जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। केंद्रीय झामुमो समिति के निर्देशानुसार, 45 दिनों के अंदर सदस्यता अभियान, पंचायत,वार्ड कमिटी का गठन और प्रखंड,नगर कमिटी का सम्मेलन आयोजित कर आम सहमति से नामों की अनुशंसा करने का कार्य पूरा किया गया।

बैठक में प्रखंड और नगर स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के बाद प्राप्त नामों पर विचार किया गया। बैठक में सभी नामों पर चर्चा करने के बाद जिला संयोजक मंडली ने सर्वसम्मति से प्रखंड,नगर समितियों के गठन हेतु नामों को केंद्रीय समिति को भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में जिला संयोजक मंडली के सदस्य इक़बाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, राहुल आदित्य, रंजीत कुमार यादव, भुबनेश्वर महतो, अभिषेक सिंकू, सोमबारी बहंदा, दिनेश जेना, मो० मोजाहिद, और विकास कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश का पालन करते हुए, सभी ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है।















