Uncategorized

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया

NEWS LAHAR REPORTER

गुवा

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए दिए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन चलाया, वह आज भी जन-आंदोलनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी, ठेका मजदूर और सेल कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Posts