Politics

झारखंड में अजब-गजब घटनाए लोगों को चौंका रही है, दुर्घटना के बाद राजनीति हलचल तेज के बीच गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने दिया इस्‍तीफा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:नया साल शुरू होते झारखंड में अजब-गजब घटनाए लोगों को चौंका रही।दिन की शुरुआत दुखद घटना ने लोगों को शोक में डाला,तो वहीं राजनीति हलचल तेज हो गयी है। गिरिडीह जिले के गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने इस्‍तीफा दे दिया है। उनका इस्‍तीफा विधानसभा अध्‍यक्ष ने 31 दिसंबर, 2023 की तिथि से स्‍वीकार कर लिया है। इस बाबत झारखंड विधानसभा सचिवालय ने 1 जनवरी, 2024 को आदेश जारी कर दिया।

सचिवालय की ओर से जारी आदेश में प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने कहा है कि पंचम झारखंड विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र गांडेय से निर्वाचित सदस्य डॉ सरफराज अहमद द्वारा विधानसभा के अपने स्थान से दिये गये त्याग-पत्र को अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप झारखंड विधानसभा में उक्त स्थान 31 दिसंबर, 2023 के प्रभाव से रिक्त हो गया है।

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन में सीटों के बंटवारे में गांडेय विधानसभा की सीट झामुमो के खाते में आई थी। तब डॉ सरफराज अहमद कांग्रेस में थे। आखिरी समय में उन्‍होंने झामुमो का दामन थाम लिया। झामुमो के टिकट पर चुनाव जीत गए। हालांकि उम्‍मीद के अनुरुप मंत्री नहीं बन पाए। अल्पसंख्यक कोटे से झामुमो ने हाजी हुसैन अंसारी को मंत्री बनाया। हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद एक बार फिर उन्‍हें आस जगी। झामुमो ने हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल अंसारी को मंत्री बना दिया।

Related Posts