weather report

झारखंड में चक्रवात ‘दितवाह’ से बढ़ेगी सर्दी, 3 दिसंबर से चलेगी शीतलहर

NEW LAHAR REPORTER

जमशेदपुर : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी तमिलनाडु और पुदुचेरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘दितवाह’ अब झारखंड के मौसम को भी प्रभावित करने लगा है। सोमवार सुबह 8.30 बजे यह चेन्नई से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था और बीते छह घंटों में करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन जमशेदपुर सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची सहित कई जिलों में बादलों की मौजूदगी के कारण दिन का तापमान गिरा और ठंड का असर महसूस हुआ।

3 दिसंबर से चलेगी शीतलहर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 दिसंबर से झारखंड में एक और शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात ‘दितवाह’ के संयुक्त प्रभाव के कारण कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर से कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।

गुमला सबसे ठंडा जिला

रविवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

2 दिसंबर – आंशिक बादल, सुबह हल्का से मध्यम कोहरा
3 दिसंबर – सुबह कोहरा या धुंध, दिन साफ
4 से 7 दिसंबर न्यूनतम तापमान में 3–4 डिग्री तक गिरावट, सुबह घना कोहरा, दिन साफ

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने जनता से सुबह और देर शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में गिरावट और तेज ठंड की पूरी संभावना है।

jharkhand-weather-update-cyclone-ditwah-se-cold-wave-from-3-december-jharkhand

Related Posts