झारखंड में सोमवार को गर्मी से मिल सकती है राहत,वर्षा होने का है अनुमान*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: भीषण गर्मी की मार जारी है, जहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है। झारखंड के अनेक जिलों में धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, सराइकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, पाकुड़ और गोड्डा में गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज झारखंड के पांच जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है,

जिसमें सराइकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा शामिल हैं।















