झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन
न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन के उपरांत नई केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। यह महाधिवेशन रांची जिले के खेलगांव स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रांगण (हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम) में आयोजित किया गया था। महाधिवेशन के बाद जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाया गया है, जबकि हेमन्त सोरेन को पुनः पार्टी का केन्द्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
समिति में संगठन के अनुभव और युवा नेतृत्व का बेहतरीन समावेश किया गया है। नलिन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, बैधनाथ राम और रामदास सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की प्रवक्ता और महासचिव की जिम्मेदारी विनोद कुमार पाण्डेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, फागु बेसरा, जोबा मांझी और मिथिलेश कुमार ठाकुर को सौंपी गई है। नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटु, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष (प्रभारी) की जिम्मेदारी भी विनोद कुमार पाण्डेय को ही दी गई है।
समिति में प्रवक्ता के रूप में हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाड़गी और मनोज कुमार पाण्डेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा, कल्पना सोरेन, महुआ माजी, रविन्द्रनाथ महतो, बसन्त सोरेन, हफिजुल हसन, सुमन महतो, लुईस मरांडी, जिगा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, गणेश चौधरी, धनन्जय सोरेन, आलोक सोरेन, उदय शंकर सिंह, जगत मांझी, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजनी सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी, बिट्टू मुर्मू सहित 63 नेताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के साथ ही यह समिति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
झामुमो की यह नई समिति आगामी दिनों में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेगी और झारखंड की राजनीति में पार्टी की भूमिका को और सशक्त बनाने का प्रयास करेगी।















