Health

जिला में नए 08 लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 52 अस्पताल से डिस्चार्ज

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 09 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 8 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में कदमा 3, गोलमुरी 2, साकची 1, मानगो 1 और बारीडीह के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं। अबतक कुल 9731 सैम्पल की जांच में 1251 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 181 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 12 आईसीयू में, 169 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 52 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related Posts