Regional

केज सिस्टम से मत्स्य पालन पर रांची में हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण

 

चाईबासा: अनुसूचित जनजाति वर्ग के मत्स्य कृषकों को केज सिस्टम से मत्स्य पालन के उन्नत तकनीकों से अवगत कराने के लिए रांची स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से मछलियों को चारा देने का समय, मात्रा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि केज सिस्टम में उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है और जलाशय में मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी कैसे बनाया जा सकता है।

चाईबासा सदर प्रखंड के कमारहातु स्थित खदान जलाशय में केज सिस्टम से मत्स्य पालन कर रहे कृषक सोमय देवगम, दीनबंधु देवगम, सिंगराय देवगम, नारायण देवगम और भीम सिंह देवगम ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Posts