कोयला कंपनियां मजदूरों का शोषण नहीं करें ,नहीं तो होगा उग्र आंदोलन – राकेश्वर पांडेय,इंटक प्रदेश अध्यक्ष उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में इंटक मजदूरों के हक में जोरदार लड़ाई लड़ेगी- महेंद्र मिश्रा,प्रदेश इंटक महासचिव
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : झारखण्ड के हजारीबाग के टाउन हाॅल में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय महासचिव महेन्द्र मिश्रा सहित अन्य इंटक नेताओ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इंटक का सम्मेलन हजारीबाग के टाउन हॉल में यहां के विस्थापित प्रभावित तार मजदूरों की समस्याओं को लेकर चिंतन मनन हुआ। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार सिंह जी ने किया, अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरजीत नागवाला ने की l स्वागत भाषण अर्जुन राम ने दिया। दीपक गुप्ता ने सभी प्रदेश नेताओं को बैज पहनाकर स्वागत किया।

हजारीबाग की धरती में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का जोरदार पदार्पण हो गया है तो निश्चित तौर पर मजदूरों की समस्याओं का हल भी निकलेगा। परमेश्वर कुमार , कजरू साव, सुनील साव ,सुनील चंद्रवंशी ने सभी अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया, बुके दिया।। हजारीबाग के अनुज सिंह और शशांक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दामन थामा। मजदूर नेता अर्जुन राम जी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने राष्ट्रीय मजदूर नेता अर्जुन राम जी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दामन थामा। मजदूर नेता अर्जुन राम चंद्रशेखर मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ो महिला मजदूरों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दामन प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष थामा। भवनाथपुर के पूर्व विधायक मजदूर नेता राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि इंटक का कार्यक्रम हजारीबाग में होना कहीं ना कहीं अपने आप में इस बात का परिचायक है कि आने वाले समय में मजदूरों की हितों की लड़ाई यहां पर पुरजोर तरीके से होगी। महिला नेत्री मीरा तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पूरे भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है और पूरे राज्य में एक जोरदार आंदोलन किया जाएगा एक बड़ी लड़ाई की आगाज होगी।


वरिष्ठ नेता श्री सुरजीत नागवाला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा हजारीबाग में कॉल कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही है यहां पर माइनिंग लॉ एवं लेबर लॉ और किसी भी तरह का लो का कोई अनुपालन नहीं हो रहा है और जिला प्रशासन कोयला कंपनियों को सह देने का काम कर रही है। पूरे केरेडारी बड़कागांव क्षेत्र में लोगों की जमीन लूटी जा रही है उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है मजदूरों के साथ उनके हितों की अनदेखी हो रही है उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि जल्द ही बड़कागांव और केरेडारी की धरती पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले और मजदूर के बड़े जन सैलाब से मिलने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा ने कहा है कि हजारीबाग में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस नए सिरे से लोगों को जोड़ने का काम करें, असंगठित मजदूर ,दैनिक वेतन भोगी ,मजदूर कोयला मजदूर, मोटीया मजदूर, संगठित मजदूरो को इंटक से जोड़े, और आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय। जी के हाथों को मजबूत करें ताकि उनके हक और अधिकार की लड़ाई हजारीबाग से चलकर रांची तक पहुंचे और रांची से चलकर संसद तक गूंजे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे जी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की स्थापना 1947 में हुई है और लगभग 3:30 करोड़ सदस्य राष्ट्रीय मजदूर के हैं। देश ही नहीं अभी तो विदेश में भी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। हजारीबाग की जो भी कोल मजदूरों की समस्या है इंडस्ट्रियल एरिया के मजदूरों की जो समस्या है विस्थापित प्रभावित की जो समस्या है उसको जल्द ही देश के पटल पर लाने का काम करेंगे और एक बड़ी आंदोलन की तैयारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम के माध्यम से कोयला कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा की कोयला कंपनियां बातचीत करके समस्या का हल निकाले और नहीं तो मजदूरों के हक में इंटक जोरदार आंदोलन कर किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है। इस पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ता टाउन हॉल में उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र मिश्रा, इंटक कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,संगठन सचिव शशि आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, सचिव राणा सिंह ,सचिव मनोज सिंह,पूर्व विधायक वरिष्ठ इंटक नेता राजा राजेंद्र प्रताप देव, संयुक्त सचिव सरजू केवट, संगठन सचिव चंद्रशेखर मिश्रा, मीरा तिवारी , अशोक देव, डॉ प्रकाश कुमार,रितलाल मंडल, सुनील साहू ,कजरू साव परमेश्वर साहू, वरिष्ठ नेता डॉ आरसी प्रसाद, रेणु कुमारी, सन्तोष गुप्ता,रामबिलास सिंह,कोमल कुमारी, प्रकाश पासवान, मंटू सिंह, सालिक शुभानी, राजेंद्र स्वर्णकार, नरेश सिंह, राजेश सिंह, केपी तिवारी, बीरबल सिंह, ऑल इंडिया फुटबॉलर अजय सिंह, संतोष यादव, महबूब अंसारी, नरेश कुमार।साजिद अली खान, परवेज, जावेद, ज्ञानी मेहता समेत बड़ी संख्या में केरेडारी और बड़का गांव के रैयत विस्थापित उपस्थित हुए। इस अवसर पर बादम और गोंदलपुरा के विस्थापित प्रभावितों ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़कागांव का गुड देकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी व्यथा को आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत जल्द ही गोंदलपुरा और बादम आने का वादा किया।
कार्यक्रम में सभा की समाप्ति का घोषणा साजिद अली खान ने की।















