Regional

महिला कॉलेज चाईबासा में आयोजित हुई ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम की बैठक, 17-18 मार्च को जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: महिला कॉलेज चाईबासा में आज प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत’ के तहत ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया, जिसमें डॉ. दारा सिंह गुप्ता, डॉ. अर्पित सुमन, प्रो. डोरिस मिंज, डॉ. सुचिता बाड़ा, जिला युवा अधिकारी क्षितिज, गिरजानंद रत्नाकर, भीमसेन पिंगुआ, प्रो. राजेंद्र ठाकुर और प्रो. मुकुल सिंह मुंडा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने 2024-25 में ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन पश्चिम सिंहभूम जिले में करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की तिथि 17 और 18 मार्च 2025 रखी गई है। इसमें जिले भर के युवा, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होगी, भाग लेंगे।

युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद “विकसित भारत से आप क्या समझते हैं” विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। वीडियो की स्क्रीनिंग के बाद डेढ़ सौ युवाओं का चयन किया जाएगा, जो जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन युवाओं में से 10 का चयन राज्य स्तर पर होगा और राज्य स्तर पर 100 युवाओं में से तीन युवा राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली संसद भवन में भाग लेंगे।

 

डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और माय भारत पोर्टल पर जाकर अपनी वीडियो अपलोड करें।

कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए महिला कॉलेज की डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो एवं नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts