Crime

मानगो में गोली चलाने वालों की हुई पहचान, मछली व्यवसाई से रंगदारी के लिए भीडे थे दो गुट

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: मानगो चौक पर आज प्रातः गोली फायरिंग करने वाले दोनों गुट की पहचान पुलिस ने कर लिया है। उनकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और आईविटनेस के आधार पर की गई है।दोनों गुट एक मछली व्यवसाई से रंगदारी वसूलने के चक्कर में आपस में भीड़ गए थे।
बताया जा रहा है कि मछली कारोबारी समर मछुआरा मानगो क्षेत्र में प्रतिदिन 407 वाहन से मछलियों का सप्लाई करता है। बदले में यहां के रंगदार माशूक मनीष के गुट को प्रतिमाह  दो लाख रुपए की रंगदारी दे रहा था।वहीं अजीत मंडल के गिरोह ने मछली व्यवसाई समय से रंगदारी में रुपए की मांग की। जिसको लेकर माशूक मनीष और अजीत मंडल के गुट में विवाद पैदा हो गया।आज प्रातः दोनों गुट मानगो चौक पर एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान गोली किसी को नहीं लगी। दोनों एक दूसरे पर गोली चलाते हुए भाग निकले। उनकी इस करतूत का सारा ब्यौरा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गुट के लोगों की पहचान कर ली। पुलिस ने आईविटनेस भी खोज निकाला है।अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts