मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आये, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार : मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आये हैं। रविवार सुबह उन्हें जेल से रिहा किया गया, जहां पहले से ही उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। भीड़ ने अंनत सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया।जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह अपने गांव नंदवा पहुंचे। यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बिहार के कद्दावर नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका क्रिएटिनिन लेवल बढ़ गया है। हालांकि, उनके समर्थकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।इन्हीं स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया है।अनंत सिंह का मोकामा और मुंगेर में काफी प्रभाव है, उन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर ललन सिंह के खिलाफ मैदान में थीं।मौजूदा स्थिति यह है कि अनंत सिंह का परिवार और ललन सिंह एक ही पार्टी में हैं, इसलिए यह कयास लगाया जा रहा है कि अनंत सिंह ललन सिंह को मुंगेर संसदीय क्षेत्र में समर्थन मिलेगा।















