Regional

ओड़िसा के राज्य पाल रघुवर दास पहुँचे जमशेदपुर की सूर्य मंदिर में पूजा आराधना मनाया दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव* 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित झारखंड वासियों को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये सहित स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर गरीब वर्गों की दीपावली खास और खुशहाल बनाने की अपील की।

Related Posts