*पलामू: गरीब मजदूरों को प्रलोभित करने के आरोप में जावेद अंसारी को गिरफ्तार किया गया*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पालामू के पांकी थाना में एक गंभीर घटना का खुलासा हुआ है, जिसमें जावेद अंसारी नामक व्यक्ति को गरीब मजदूरों को प्रलोभित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उनके खिलाफ 370/374/302/34 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जावेद के द्वारा गरीब मजदूरों को कई जगहों पर काम करवाने के लिए प्रलोभन देने का आरोप है,

और इसके परिणामस्वरूप एक मृत्यु का मामला भी सामने आया है। इस घटना के पीछे की पूरी सच्चाई की जांच की जा रही है।















