Regional

परवल की प्रमुख उन्नतशील किस्में

 

वर्तमान समय में बाजारों में परवल की कई उन्नत किस्में मौजूद हैं। किसान भाई समय और जगह के हिसाब से परवल की इन उन्नत किस्मों का चयन कर परवल की अधिक पैदावार को प्राप्त कर सकते हैं।
स्वर्ण अलौकिक : इस किस्म के परवल के फलों का रंग हरा और आकार अंडाकार होता है। ये 5 से 8 से.मी लम्बे होते हैं।ये सब्जी तथा मिठाई बनाने हेतु उपयुक्त हैं।इस किस्म के परवल का रंग गहरा हरा होता है और उसपर सफेद धारियां होती हैं।इसके पौधे की हर गांठ पर फल लगते हैं। प्रति हेक्टेयर उत्पादन करीब 200 क्विंटल होता है।इसके फलों की लम्बाई 8 से 10 से.मी. होती है। इनका उपयोग सब्जी और मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। झारखंड में बड़े पैमाने पर परवल की खेती होती है।कोल्हान क्षेत्र से परवल की सप्लाई बंगाल, ओड़िशा, बिहार सहित अन्य प्रदेश में की जाती है।

Related Posts