पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई उग्रवादियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो की गोली मारकर हत्या
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झड़प में एक गुट ने दूसरे गुट के दो उग्रवादियों—परवेल और आशिक तांती—को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को चाईबासा जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में हुई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि संगठन के भीतर कुछ उग्रवादी अलग गुट बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी टकराव के कारण दो उग्रवादियों की हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।















