पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू आज तड़के गिरफ्तार, करप्शन केस में आंध्र प्रदेश CID का बड़ा एक्शन!*
न्यूज़ लहर संवाददाता
आंध्र प्रदेश: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है।भ्रष्टाचार के मामले में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी आज सुबह हुई।
प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया।
CID ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।















