Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड आंदोलनकारी को नहीं मिला प्रशस्ति पत्र, डीसी से मिले लोग

NEWS LAHAR REPORTER

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड आंदोलनकारियों को अब तक प्रशस्ति पत्र नहीं मिला है। सरकार ने यह प्रशस्ति पत्र देने का वादा किया था। इसके बाद झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 अगस्त को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही गई थी। लेकिन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन हो जाने के बाद प्रशस्ति पत्र देने का काम रोक दिया गया था।

शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के लोग मंगलवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी से मिले हैं। उनका कहना है कि सरायकेला में 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जमशेदपुर में भी झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाए।

Related Posts