Regional

राहरगोडा में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा: संविधान की रक्षा और सामाजिक दायित्व निभाने का आह्वान

न्यूज़ लहर संवाददाता
राहरगोडा। बंगाल बोर्डर से सटे पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित राहरगोडा में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर गदड़ा मंडल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में राहरगोडा चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किया है, जिसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है।

उन्होंने टाटा मोटर्स, न्यूवोको, टाटा पावर और स्ट्रीप व्हील जैसी कंपनियों को सीएसआर के तहत क्षेत्र में शुद्ध पानी, साफ-सफाई, सड़क, क्लब, पार्क, मैरिज हॉल और मॉर्निंग वॉकिंग पथ जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की चेतावनी दी और कहा कि यदि सामाजिक दायित्व का निर्वहन नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

सभा में प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज में बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। मंडल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो ने कहा कि भाजपा सरकार में चिकित्सा और शिक्षा बेहद महंगी हो गई है और इससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

सभा में कांग्रेस पार्टी में मौसमी दास सहित कई लोगों ने सदस्यता ली।
सभा में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, सुनीता टोप्पो, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष रामदरस चौधरी, मंडल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद, अरविंद साहू चेयरमैन सेवादल, राजा सिंह राजपूत, मुन्ना मिश्र, अमर कुमार मिश्र, निखिल कुमार, संजय तिवारी अधिवक्ता, लक्की शर्मा, सूरज मुंडा, नारायण डे, मौसमी दास, नरेश गौरा, कृष्णजी, संतोष पांडेय सहित कांग्रेसजन और आम जनता उपस्थित रहे।

Related Posts