रांची में दूसरी पत्नी से हुआ था विवाद इसलिए पहली पर्ती की गला रेतकर हत्या कर दी, पति, सौतन सहित तीन गिरफ्तार*
न्यूज़ लहर संवाददाता
*रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के बसीला गांव में अनवरी खातून नामक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति महबूब अंसारी, देवर सहबूब अंसारी और सौतन गजाला परवीन शामिल हैं।
मामले का खुलासा करते हुए राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि आरोपी महबूब अंसारी ने दो शादी की थी। इस वजह से महबूब से पहली पत्नी का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तीन महीने पहले समझौता होने के बाद महबूब और उसकी दोनों पत्नियां साथ एक ही घर में रह रही थीं। तीन जून की रात दूसरी पत्नी गजाला के साथ अनवरी का विवाद हुआ।
इसके बाद पति, देवर सहबूब और सौतन गलाजा ने अनवरी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देकर पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अनवरी के मायके वाले पुत्री के ससुराल पहुंचे। इस मामले में पिता जिब्राइल अंसारी के बयान पर महबूब, सहबूब, मकसूद, मुमताज और गजाला परवीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन की। इसके बाद नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया।















