Home Archive by category Regional (Page 28)
Regional
  जमशेदपुर। परसुडीह बाजार स्थित दुर्गा पूजा महाल में पुरानी और नई पूजा समिति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलवारबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा महाल की पुरानी समिति और […]
Regional

चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में होगा भव्य उद्घाटन जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं। यह पार्क अपनी भव्यता और विविधताओं के कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, बंगाल और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इतनी बड़ी परिधि और आधुनिक सुविधाओं वाला पार्क इन राज्यों में और कहीं नहीं है। पार्क का निर्माण कार्य चाकुलिया के रेंजर दिग्विजय सिंह की देखरेख में हुआ है और इसे बेहद कम समय में तैयार किया गया। इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत आई है। पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन और सुकून के लिए कई विशेष आकर्षण बनाए गए हैं। इसमें चार प्रकार के म्यूजिकल फव्वारे, बोटिंग क्लब, तैराकी की सुविधा, नवग्रह पार्क, विशाल कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, कैक्टस गार्डन, रोज गार्डन, औषधीय पौधों का उद्यान, सफेद और लाल चंदन का वन, शिव कुंड, प्राचीन मूर्तियां, चिल्ड्रन पार्क और सीनियर सिटीजन जोन शामिल हैं। पर्यटकों की रुकने और आराम की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस भी बनाया गया है। वन विभाग के सचिव, पीसीसीएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पार्क का निरीक्षण कर इसकी सराहना कर चुके हैं। रेंजर दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि यह पार्क न केवल मनोरंजन और रोमांच का केंद्र होगा बल्कि पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक महत्व का संगम भी बनेगा। उनकी मानें तो “जो भी पर्यटक यहां आएंगे, वे हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सजे इस पार्क की चकाचौंध देखकर तनाव भूल जाएंगे और प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे।” भौगोलिक दृष्टि से चाकुलिया की स्थिति भी इस पार्क को विशेष बनाती है, क्योंकि यह क्षेत्र बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां तीनों राज्यों से पर्यटकों के हर मौसम में आने की संभावना है। आने वाले दिनों में यह पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।

  जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले […]
Regional
  चांडिल।सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खेतों की फसल बर्बाद होने, घरों को क्षति पहुँचने और कई लोगों के घायल होने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को उग्र आंदोलन किया। ग्रामीणों ने “हाथी भगाओ, किसानों की फसल बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले चांडिल […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में 8 सितंबर 1980 को हुए ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मुंडा-मानकी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहादत […]
Regional
  गुवा । पश्चिमी सिंहभूम जिला में 8 सितंबर शहादत दिवस के अवसर पर गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, विधायक सुखराम उरांव और विधायक निरल पूर्ति ने शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के बलिदान को नमन किया। विधायकों ने […]
Regional
  चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोल्हान में पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पूर्व सांसद रुद्र प्रताप सारंगी की पुण्यतिथि पर सोमवार को चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय, बासा टोंटो परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष ने की। इस दौरान पार्टी के […]
Regional
  चाईबासा: झारखंड के इतिहास में 8 सितंबर एक ऐसा दिन है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज गुवा गोलीकांड की 45वीं बरसी पर पश्चिमी सिंहभूम के गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यह वही स्थान है, जहां 8 सितंबर 1980 को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान 24 से […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंत्री बिरुवा ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। […]
Regional

टाटानगर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए 130 श्रद्धालुओं को लंगर सेवा; प्रधान निशान सिंह बोले— “तीर्थयात्रियों की सेवा तीर्थदर्शन समान है” जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना भी किसी तीर्थदर्शन से कम नहीं है। सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भी एक प्रकार से वाहेगुरु के दर पर मत्था टेकने के समान है। सक्रिय और वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा कमिटी को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से लगभग 130 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और राजगीर की तीर्थयात्रा हेतु रवाना हुआ है। इस पर साकची गुरुद्वारा की टीम तत्काल स्टेशन पहुँची और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार लंगर सेवा उपलब्ध कराई। तीर्थयात्री जत्थे की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संयोत्रा एवं साथियों को शिरोपाओ दे कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान सरदार निशान सिंह के साथ कमिटी के वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले, सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्से, सतनाम सिंह घुम्मण, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, प्रीतपाल सिंह, हरपाल सिंह सिद्धू, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, जगदीप सिंह, राजेश गांधी, नानक सिंह तथा बलबीर सिंह मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए। मालूम हो कि, श्रद्धालुओं का यह जत्था सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संघ्होत्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से रवाना हुआ। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है। श्रद्धालु दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस से टाटानगर होकर पटना साहिब और राजगीर के लिए यात्रा पर निकलें हैं।

  जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान […]
Regional
  चाईबासा: पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और संवैधानिक पदों में प्रशासनिक हस्तक्षेप के विरोध में मानकी-मुण्डा कोल्हान-पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति द्वारा प्रस्तावित आक्रोश रैली को लेकर ‘हो’ समाज महासभा की सभी अनुषंगी इकाइयों ने समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय सोमवार को हरिगुटू स्थित कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक […]