
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। […]