Home Archive by category Regional (Page 554)
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में,डॉक्टर्स डे के दिन भाजपा नेता विकास सिंह ने समाज में निर्धन और कमजोर तबके के लोगों का निशुल्क इलाज करने हेतु जनरल फिजिशियन डॉक्टर अजय मिश्रा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजू कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया । विकास सिंह ने […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो में जमशेदपुर कल्याण समिति ने शुंभ चौधरी के नेतृत्व में मानगो चौक से मानगो नगर निगम तक प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस संदर्भ में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम कार्यालय में विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छह सूत्री […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र के तटीय इलाकों में जलजमाव की समस्या को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बागबेड़ा शिव घाट स्थित सलुइस गेट की स्थिति काफी ख़राब हो गई है। गेट लगभग 90 […]
Regional
  न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:योगदा सत्संग मठ में आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए ब्रह्मचारी शांभवानन्द ने कहा कि प्रेमावतार गुरु परमहंस योगानन्द जी ने कहा था क्रिया योग के प्रयास मात्र से, उसकी साधना से मनुष्य की आध्यात्मिक चेतना तीव्रता से जागृत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिया योग की साधना, यम-नियम […]
Regional
  न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में श्री अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेन्टर,देवी मंडप रोड,रातु रोड, रांची में ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमे 16 कराटेकारो ने ब्लैक बेल्ट एवम दो करातेकरो ने 4th डान प्राप्त करने में सफल हुए। ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ मुख्य प्रशिक्षक एवम् […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड : राज्य में आज पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, देवघर, दुमका, गोड्डा समेत 13 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 3 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता मध्यप्रदेश : प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है हाल ही में उन्होंने बरसाना जाकर नाक रगड़ कर माफी मांगी थी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन इस बीच अप पंडित प्रदीप मिश्रा एक और नए विवाद में […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता यूपी : देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है।उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी है।इस बीच कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी खबरें सामने आ रही हैं।देवरिया में एक मंदिर पर बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लाेगों की मौत हो […]
Regional

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हूल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की पवित्र भूमि भोगनाडीह में आयोजित समारोह में हुए शामिल, वीर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि ==================== मुख्यमंत्री ने कहा – अपने वीर शहीदों के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज और राज्य को मजबूत बनाने का लें संकल्प न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:हूल जोहार। 1855 में आज ही के दिन भोगनाडीह से अमर वीर शहीद सिदो कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अन्याय, शोषण और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। आज पूरा देश अपने इन महानायकों को नमन कर रहा है। यह प्रेरणा दिवस है। हम सभी अपने अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद-भैरव और फूलो -झानो के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने समाज और राज्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उनके आदर्शों के अनुरूप झारखंड को संवारना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज हूल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की पावन धरती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। *_पूर्वजों के संघर्ष और शहादत का ही परिणाम है कि आदिवासी-मूलवासी सुरक्षित हैं_* मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है। इस प्रदेश के कोने-कोने से अनेकों महानायक निकले हैं, जिन्होंने अन्याय -शोषण तथा गुलामी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और जल, जंगल, जमीन बचाए रखने के लिए लम्बा संघर्ष किया। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजों की जड़े हिला दी। अपने संकल्प पर अडिग रहते हुए शहीद हो गए। इन पूर्वजों के बलिदान का परिणाम है कि आज आदिवासी-मूलवासी सुरक्षित हैं। *_बदल रहा है झारखंड, प्रगति के राह पर बढ़ रहा आगे_* मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखंड में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है । हमारी सरकार की नीतियों कार्यक्रमों और योजनाओं से राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा अभियान के दौरान लाखों आवेदन हमें मिले इन आवेदनों के माध्यम से हमें जनता की विभिन्न समस्याओं की पूरी गहराई से जानकारी मिली। लोगों की समस्याओं के आधार पर ही हम योजनाओं को बना रहे हैं, ताकि इसका लाभ हर किसी को मिल सके। *_आर्थिक- सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से राज्य को कर रहे मजबूत_* मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब यहां की आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी। इसी सोच के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। आदिवासियों मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों को सशक्त बना रहें हैं। अपनी इन व्यवस्थाओं को मजबूत कर ही हम राज्य को नई दिशा और दशा दे सकते हैं। *_यहां के खनिज संसाधनों पर आदिवासियों मूलवासियों का पहला अधिकार_* मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की भरपूरता है। इस लिहाज से झारखंड काफी धनी है, लेकिन यहां के लोग आज भी गरीब हैं। यहां के खनिज संसाधनों से दूसरे राज्य आगे बढ़ रहे हैं लेकिन झारखंड पिछड़ा राज्य में ही गिना जाता है। अब इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि झारखंड को विकसित राज्य बनाना है। *_हर क्षेत्र के लिए राज्य सरकार की है योजनाएं_* मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरकार की अनेकों योजनाएं हैं जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है । चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सिंचाई, पशुपालन, उद्योग,खेल या और कोई सेक्टर हर किसी के लिए योजनाएं हैं आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने को सशक्त बनाने के साथ राज्य के विकास में भागीदार बनें। *_अपनी अस्मिता और पहचान को खोने नहीं देंगे_* इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को हूल दिवस की बधाई दी । कहा-हम वर्षों से हूल दिवस मनाते चले आ रहे हैं । आज इस अवसर पर संकल्प लेकर राज्य के विकास में जो भी चुनौतियां सामने आएगी उसका मुकाबला पूरी ताकत के साथ किया जाएगा। हमें अपने हक और अधिकार को हर हाल में लेना है और इसके खिलाफ साजिश रचनेवालों को जवाब देना है। हमें जल- जंगल और जमीन को हर हाल में बचाना है, क्योंकि इसी की खातिर हमारे पूर्वजों ने बलिदान दी थी। हम अपनी अस्मिता और पहचान को किसी कीमत पर मिटने नहीं देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमने झारखंड में बदलाव लाने का काम किया है। अब सरकार हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चलती है। हमारी योजनाएं धरातल पर उतरती है जिसका लाभ समाज का अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी उठा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में भी सरकार कई कदम उठाए हैं। झारखंड की संपदा में पहला हक झारखंड वासियों का है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। *_396 योजनाओं की मिली सौगात_* मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 29026.745 लाख रुपए की कुल 396 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया इसमें 11284.854 लाख रुपए की 165 योजनाओं का उद्घाटन और 17741.731 लाख रुपए की 231 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कुल 37212 लाभुकों के बीच 9289.745 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। *_इस अवसर पर मंत्री बसंत सोरेन, सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह , विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन,पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डाडेल, पुलिस उप महानिरिक्षक संजीव कुमार और साहिबगंज जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।_*

    न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:हूल जोहार। 1855 में आज ही के दिन भोगनाडीह से अमर वीर शहीद सिदो कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अन्याय, शोषण और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। आज पूरा देश अपने इन महानायकों को नमन कर रहा है। यह प्रेरणा दिवस है। हम सभी अपने अमर शहीद […]
Regional
      न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची रेल मंडल के अंतर्गत चल रहे रेल परियोजनाओं का निरीक्षण किए । उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अमृत कल के निमित्त रांची रेलवे स्टेशन का 3.30 करोड़ एवं हटिया रेलवे […]