Regional

टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में मनाया गया संविधान दिवस

NEWS LAHAR REPORTER

गुवा

टाटा डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में संविधान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में विद्यालय के संगीत मंडली के द्वारा सम्विधान गीत प्रस्तुत करके किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रार्थना सभा, भाषण, निबंध लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता भी हुआ।छात्रों ने संविधान के महत्व और इसके निर्माताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।


आज के प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर इतिहास के वरीय शिक्षक डी.के देव ने अपने संबोधन में संविधान दिवस पर विस्तार पूर्वक कहा कि संविधान दिवस भारत में 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो 1949 में भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। यह दिन संविधान के महत्व और इसके निर्माताओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा है जो संविधान सभा के अध्यक्ष थे और भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे।यह दिन सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को बढ़ावा देता है।
तत्पश्चात प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सिखाता है। संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।
मंच संचालन वर्ग नौवीं के जीशू चतराज एवं आशुतोष ने किया। अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में हर्ष कुमार धनवार सक्रिय रहे। तकनीकी व्यवस्था में सचिन चन्द्र साहू का साथ अंतरा चौधरी ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।

Related Posts