टाटा जी के निधन पर गुड्डू हैदर ने जताई शोक संवेदना
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर के अधिवक्ता एवं सरायकेला बाल कल्याण समिति के सदस्य गुड्डू हैदर ने उद्योगपति श्री रत्न टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि टाटा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया है।

गुड्डू हैदर ने कहा, “शब्द नहीं हैं सर आपके लिए। बचपन से टाटा का नाम घर के सदस्य की तरह सुनता रहा हूं। आप इस देश के लोगों के परिवार में एक सदस्य की तरह सबके दिलों में थे।” उन्होंने श्री टाटा के द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को सराहा, जिसमें उनके त्याग, सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता की विशेष चर्चा की।

उन्होंने यह भी कहा कि टाटा जी का जाना इतिहास का अंत है और यह देश, झारखंड राज्य एवं जमशेदपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। “दुनियाभर में भारत के नाम को आकाश की बुलंदियों तक पहुँचाने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर वे देश की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे,” गुड्डू हैदर ने कहा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री टाटा को अपने चरणों में ऊँचा स्थान दे।
















