यादव समन्वय समिति कोल्हान, झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, वार्षिक पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम की तैयारी तेज
NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : यादव समन्वय समिति कोल्हान की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन में समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगाने के लिए समिति की अगली बैठक 30 नवंबर 2025 को भुईयांडीह, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी
* संस्थापक सदस्य: श्री राम वचन सिंह, श्री एस. एन. यादव
* पूर्व अध्यक्ष: अजीत कुमार
* वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य: जनार्दन कुमार
* उपाध्यक्ष: कमलेश यादव
* कोषाध्यक्ष: श्री राजेश कुमार
* पूर्व कोषाध्यक्ष: संतोष सिंह
* अन्य सदस्य: विद्यानंद जी, श्री रमन जी, राजेश यादव, बैजू कुमार, श्री रामजी यादव, श्री सकलदेव जी, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कु. सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष कमलेश यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।












