साहिबगंज में अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी को मारी ग़ोली

संजय कुमार सिंह
झारखंड:साहिबगंज के धोबी झरना के पास अज्ञात अपराधी ने बरहरवा ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी को ग़ोली मार दी। गोली राजस्व कर्मचारी सेत महतो के पीठ पर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए।। जिसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने अस्पताल पहुंचे, जहां घायल कर्मचारी की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही जिरवाबाड़ी ओपी के प्रभारी विक्रम कुमार और एसआई सुनील कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल राजस्व कर्मचारी का बयान दर्ज किया। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।