तीन अपराधियों ने पत्रकार को गोली मार किया जख्मी, पत्रकारों में आक्रोश

संजय कुमार सिंह
झारखंड: धनबाद बलियापुर के दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रवीर कुमार महतो को बुधवार 17 मई की देर रात तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली कमर के ऊपर बाएं हिस्से पर लगी है।बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।इस घटना से प्रदेश के पत्रकारों में रोश है। सभी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और जख्मी पत्रकार की बेहतर इलाज कराने की मांग राज्य सरकार से की है।
जानकारी के मुताबिक प्रवीर कुमार महतो बलियापुर बाजार से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे। तभी रात 9:45 बजे बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वे अपने बाइक से गिर पड़े। इसकी सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचे।गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जांच में पता लगा कि गोली कमर में फंसा हुआ। इससे बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना से पत्रकार समेत आम लोगों में रोष व्याप्त है। सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी करने का मांग कर रहे हैं। वहीं जख्मी पत्रकार ने पुलिस को बताया है कि गोली मारने वाले तीन लोग थे। वे उनको पहचानते हैं।इस पास गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद भी उनको अपराधियों ने गोली मार दी।