Crime

दो अपराधियों ने 10 थाने की पुलिस के नाक कर रखा है दम,बीस अधिक चैन छिनताई की घटनाओं को दे चूके हैं अंजाम

संजय कुमार सिंह
झारखंड:राजधानी रांची इन दिनों छिनतई का शहर बन गया है। दो बाइक सवार अज्ञात अपराधी राह चलते महिलाओं से चयन छीन कर भाग रहे हैं। अब तक 20 से अधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं। 10 थाना के पुलिस मिलकर भी इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। जबकि इनके चिं
छिनताई के कारनामे अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन शहर के किसी ना किसी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना ना हो। शहर में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों ने रांची के 10 थानों की पुलिस के नाक में दम कर रखा है। रांची पुलिस के पास सिर्फ इन चेन स्नैचरों का सीसीटीवी फुटेज है। जिसके आधार पर इनकी तलाश तो की जा रही है, लेकिन ये पकड़ में नहीं आ रहे है। रांची पुलिस के लिए भी दोनों चुनौती बन गए हैं। इन दोनों ने 25 से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को हाल में अंजाम दिया है। अब तक छीने गये जेवरों का बाजार दर से कीमत लगाई जाए तो इन लोगों ने 24 लाख रुपए से अधिक की चेन स्नैचिंग की है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इन दोनों छिनतई करने वाले अपराधियों के की गिरफ्तारी के लिए जमीन आसमान एक किए हुए हैं लेकिन सफलता भी कोसों दूर है।

Related Posts