घर में घुसे चोर की लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर, गोलमुरी थाना क्षेत्र टुईलाडुंगरी ए ब्लॉक निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता विमल कुमार के घर में शनिवार तड़के चार बजे चोरी करने घुसे चोर विकास भुइयां को घर वालों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पहले तो चोर की पिटाई की और फिर बस्ती में ही बिजली के खंभे से बांध दिया। हालांकि चोर एक साथी बच कर भाग निकला।
सूचना गोलमुरी पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई। पूछताछ में चोर ने अपना नाम विकास भुइयां बताया।वह सिदगोड़ा थाना के भुइयांडीह के बाबूडीह का रहने वाला है।
घटना के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ता विमल कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रातः 4 बजे के लगभग उनकी मां बेला देवी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि घर में दो युवक घुसे हुए हैं।उसमें से एक युवक उनके अलमारी को खोल कर चोरी का प्रयास कर रहा। उन्होंने शोर मचाया।तब वे और घर के अन्य सदस्य जग गए। एक चोर को पकड़ लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर की तलाशी ली गई तो उसके पाकिट से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुआ। घर में तलाशी ली गई तो पता चला कि एक फर्स गायब है। उसमें सात हजार रुपए और कुछ कागजात थे। जिसे पकड़े गए चोर का साथी लेकर भाग निकला है।इस दौरान आस-पास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने पकड़े हुए चोर को गली में लगे खंभे से बांध दिया।