Regional

ब्रह्मर्षियों ने सत्रह बच्चों का सामूहिक उपनयन संस्कार का किया आयोजन

 

संजय कुमार सिंह

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा
अमल संघ मैदान में ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने 17 बरूआ(बच्चों) का सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया।इसके लिए हुलासगंज के आचार्य रंगेश शर्मा और उनके 7 सदस्यीय आचार्यों के दल ने पूरी वैदिक रीति रिवाज से कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, निर्दलीय विधायक सरजू राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन, मंडप पूजन, धृतधारी, देवपूजन, चौलकर्म मुंडन, उपनयन संस्कार, वेदारंभ, अभिषेक, आशीर्वाद का भी आयोजन हुआ।
पूरे संस्कार के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत से पूरे क्षेत्र का माहौल पारिवारिक बन गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रभात शर्मा, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति बनी रही। सभी ने इस प्रकार के कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में आवंडर से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। सभी बरूआ के परिवार इस आयोजन में अपने बच्चों का उपनयन कराकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।


मंचाशीन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनारस के जगतगुरु दंडी स्वामी अनंत्तानंद जी महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नागेन्द्र सिंह उपस्थित थे। मंच के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय एवं महासचिव योगेन्द्र मौर्य  ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, जनेऊ, धार्मिक पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वामी अनंत्तानंद जी ने कहा कि संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए उपनयन जरूरी है। हमें अपने संस्कार को बरकरार रखने की आवश्यकता है। तभी हम अपने देश की विरासत को बचाएं रख सकते हैं।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय नारायण, राजेश कुमार, गोपाल सिंह, चंदन कुमार, राजेन्द्र कुंवर, बिरेन्द सिंह , श्रीनिवास  ठाकुर, अशोक, अमरेन्द्र की अहम भूमिका रही।

Related Posts