Crime

गुवा सेल खदान से हुए कल पुर्जों की चोरी के आरोपी को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चाईबासा जेल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के गुवा सेल खदान में बीते 21 मई को गुवा सेल खदान क्षेत्र से लगभग 12 हजार रुपए कीमत के कल पुर्जे की चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर गुवा सेल के उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा ने 22 मई को गुवा थाने में चोरी से संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज के बाद गुवा पुलिस चोर की खोजबीन जारी कर दी। और आज सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा पुलिस ने गुवा सेल खदान से चोरी की गई कल पुर्जों को गुवा स्थित विभु टाल उर्फ लोहा सिंह टाल से छापामारी अभियान चलाकर सारा कलपुर्जा बरामद कर लिया गया। इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा स्थित विभु ताल उर्फ लोहा सिंह ताल के मालिक विभु उर्फ लोहा सिंह ने ही गुवा सेल खदान से कल पुर्जों की चोरी की थी। और आज गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया।

Related Posts