सहायक अवर निरीक्षक की ब्रेन हेमरेज से मौत
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : देवघर जिला बल में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक 59 वर्षीय दरोगी सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज से गई। वह मूलतः गिरिडीह जिला के गावां के रहने वाले थे । पिछले 15 वर्षों से गिरिडीह शहर के अलकापुरी मोहल्ला में घर बना कर रह रहे थे। वह गुरुवार की सुबह देवघर ड्यूटी पर गए थे । वहीं बाथरुम जाने के क्रम में चक्कर आने से गिर पड़े थे। वे गंभीर रूप से जख्मी थे। उन्हें इलाज के लिए देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में बेंगाबाद के समीप उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। इसके पूर्व शव को पोस्टमार्टम के बाद न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक पैतृक गांव गावां भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, विशेष शाखा के शशि कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी थे।