नये संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में कांग्रेसियों ने रांची में धरना दिया
                                                न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:देश के नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने का कांग्रेस ने रांची में दमदार विरोध किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रांची में विरोध स्वरूप बिरसा चौक पर धरना दिया।
धरना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, राकेश सिन्हा, राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो, चंद्रकांत शुक्ला, शमशेर आलम, कुमार राजा सहित कई नेता उपस्थित थे।


							










