Crime

पुलिस जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर,तेरह आईईडी 5 बम बरामद कर किया नष्ट

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र टोन्टो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाको में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाने के दौरान सुरक्षा बलों को कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल सुरक्षा बलों ने सोमवार को अभियान के क्रम में पांच आईईडी 20 किलो, 12 किलो, 6 किलो तथा 5 किलो के दो आईईडी को बरामद कर विनिष्ट कर दिया।
इन क्षेत्रों में नक्सलियों ने आईईडी का जाल बिछा रखा है। जिसके चपेट में आने से कोई जवानों के साथ-साथ ग्रामीण लोग भी अपनी जान गवां चुके है।


बता दें कि टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में 27 मई से नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली,पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये चार आईईडी बमों को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टि से नष्ट कर दिया गया।


साथ ही गोईलकेरा थाना क्षेत्र के छोटा कुईड़ा गांव से मारादिरी जाने वाले रास्ते में भी एक प्रेशर आईईडी बम लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद कर सुरक्षा के बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
जानकारी हो कि प्रतिबंधित भाकपा माओबादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।इस आसूचना के आलोक में 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

Related Posts