Politics

क्षेत्र समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के नोवामुंडी स्थित प्रखंड कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, मनोहरपुर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, अनुसूचित जाति मोर्चा के शंभू हाजरा पासवान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नोआमुंडी बाजार में रैली निकाली। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जैसे कि बिजली माफी, स्वास्थ्य, सड़क, विस्थापन, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल समस्या, अवैध गिट्टी बालू ढूलाई करने वाले माफियाओं को संरक्षण, प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा।

प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। इसे अविलंब पद से विमुक्त किया जाए। नोवामुंडी में चल रहे अवैध बालू का कार्य अंचल अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है। इस अवैध बालू कारोबारी में अंचलाधिकारी भी मिले हुए हैं। आए दिन अखबारों के माध्यम से पता चलता है कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार पूरी तरह से फल फल रहा है। इस अवैध कारोबार में लिप्त अवैध बालू कारोबारी को यहां के स्थानीय प्रशासन भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा प्रशासन को आईना दिखाने का कार्य कर रही है। इसके बाद पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के अलावे भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी लोगों को संबोधित किया।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष साहू पूर्ति, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिड, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बाबूलाल माझी,जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय,अजीत सिंह, मंगल गिलुवा,मांगीलाल केराई,जिला युवा मोर्चा मंत्री रवि समद,प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार दास प्रखंड कोषाध्यक्ष चेतन सहित नोवामुंडी मंडल संयोजक रमेश सोलंकी,संजू लोहार सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts