Crime

लव जिहाद के लिए अदनान खान अमित बन कर नाबालिक को फसाया, दो बार गर्भवती कर पीछा छुड़ाने के लिए भाग खड़ा हुआ

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां अदनान खान अमित कुमार बनके एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। उस लड़की को दो बार गर्भवती कर दिया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। लड़की ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो वह भाग खड़ा हुआ।इस संबंध में पीड़िता लड़की की मां ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर निवासी रेलवे कर्मचारी अख्तर खान का पुत्र अदनान खान ई रिक्शा चलाने का काम करता है। दो वर्ष पूर्व उसकी एक नाबालिक लड़की से दोस्ती हो गई। उसने अपना परिचय बिहार के रहने वाले अमित कुमार के रूप में दी। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ने लगी और दोस्ती प्रेम में बदल गया। अदनान खान ने उस नाबालिक लड़की से देवगांव स्थित शिव मंदिर में जाकर विवाह कर ली। इस बीच लड़की से शारीरिक संबंध भी बना लिया। जिससे लड़की गर्भवती हो गई। तब अदनान खान उर्फ अमित ने दवा देकर उसका गर्भपात कराया। कुछ महीने बाद पुनः नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद अदनान गर्भवती लड़की को लेकर अपने पिता के घर चक्रधरपुर पहुंचा। यहां परिवार के लोगों ने लड़की को घर में रखने से इंकार कर दिया। साथ ही अदनान को कहा गया कि पहले लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर लाओ तब उसे घर पर रखा जाएगा। इस दौरान अदनान खान लड़की को अपने घर में 1 दिन रखा। उसके बाद उस गर्भवती लड़की को मां के घर छोड़ आया। मां को जब सारी जानकारी हुई, तो वह चक्रधरपुर थाना पहुंची और लिखित शिकायत की। जिसमें बताया गया कि अदनान खान ने अमित बन कर उनकी बेटी से धोखे से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। उनकी पुत्री 2 माह की गर्भवती है। पिता पहले मर चुके हैं। वह किसी तरह अपनी पुत्री का पालन पोषण कर रही है। उनके साथ न्याय किया जाए।

Related Posts