Entertainment

बॉलीवुड की प्रसिद्ध महिला कलाकार सुलोचना लाटकर का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने किया दुख व्यक्त

न्यूज़ लहर संवाददाता
मुंबई: माया नगरी से एक बुरी खबर आई।लीजेंडरी एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 3 जून को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और वो दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

हिंदी सिनेमा और मराठी सिनेमा में उन्होंने बहुत हद तक मां की भूमिकाएं निभाई है, वो 250 फिल्में कर चुकी थी। एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और तमाम सेलेब्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा भारतीय सिनेमा की दुनिया में सुलोचना जी का निधन एक शून्य छोड़कर चला गया है। उन्होंने अपनी अद्वितीय परफॉर्मेंस से हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की पसंदीदा बनी। उन्होंने सिनेमा को जो विरासत दी है वो उनके कामों के जरिए हमेशा जीवित रहेगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Related Posts