Crime

पांच साल बाद साईबर ठग गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची पुलिस ने साइबर ठग रामेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब नेशनल बैंक खाताधारक बहरागोड़ा निवासी पुष्पा बेरा के खाते से 50 हजार रुपए का साइबर ठगी किया था। पुलिस ने उसे पांच साल बाद गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुष्पा ने 25 मई 2018 को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुष्पा द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार मोबाइल नंबर 8299703170 के धारक द्वारा फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने पाया कि उक्त रुपये रामेश्वर मंडल के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। सत्यापन होने के बाद साकची पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts