Crime

ब्लैकमेलर पत्रकार गिरोह ने न्यूज़ लहर एडमिन के घर पर किया हमला, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक की जान मारने का हुआ प्रयास

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में ब्लैकमेलर पत्रकार गिरोह ने बुधवार की शाम न्यूज़ लहर के एडमिन और शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने गोविंद पाठक की जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उनको चोट आयी है। वहीं हमला के दौरान आस-पड़ोस की महिलाओं ने हमलावरों को खदेड़ कर श्री पाठक की जान बचाई। इस संबंध में श्री पाठक ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक ने साकची थाना में लिखित शिकायत में बताया है कि बुधवार की दोपहर ब्लैकमेल पत्रकार गिरोह के मुखिया विनोद सिंह ने उनको व्हाट्सएप कॉलिंग कर गिरोह के विरुद्ध लिखे जा रहे समाचार पर रोक लगाने की धमकी दी। जब गोविंद पाठक ने बताया कि उस न्यूज़ से उनका लेना-देना नहीं है। तब विनोद सिंह गाली गलौज पर उतर आए और श्री पाठक को धमकी दिया कि उनके विरुद्ध लिखेंगे और बदनाम करके छोड़ देंगे। श्री पाठक ने कहा अगर आपके पास साक्ष्य है तो आप लिखें।आपको रोका किसने है।इस पर विनोद सिंह गाली गलौज पर उतर आए। जिसके कारण श्री पाठक ने उनकी व्हाट्सएप कॉलिंग काट दी। इस बीच विनोद सिंह अपने गिरोह के इंद्रजीत सिंह भुल्लर के साथ गोविंद पाठक के घर पहुंच गए उस दौरान घर के पास खड़े गोविंद पाठक का फोटो खींचने लगे। जिसका श्री पाठक ने विरोध किया तो विनोद सिंह और इंद्रजीत सिंह भुल्लर हमला कर दिए। पास पड़े पत्थरों से लेकर जान मारने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग और महिलाएं जुट गई। उन्होंने विनोद सिंह और इंद्रजीत सिंह भुल्लर को वहां से खदेड़ दिया। तब तक जमीन पर गिरे श्री पाठक उठ खड़े हुए और दौड़ कर भाग रहे दोनों फर्जी पत्रकारों का गाड़ी रोक लिया। वे थाना को फोन करने लगे। इस बीच दोनों हमलावर अपनी स्कूटी गाड़ी छोड़कर पैदल ही भाग निकले। इस घटना की सूचना साकची थाना को दी गई। पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और दोनों आरोपियों द्वारा छोड़े गए स्कूटी को जप्त कर थाना ले आई ।यहां विनोद सिंह ,इंद्रजीत सिंह भुल्लर और ब्लैकमेल गिरोह के तमाम सदस्यों के साथ थाना पहुंच गए। वे थानेदार को अपनी पत्रकारिता का रोब दिखाकर पाठ पढ़ाने लगे। थानेदार ने कहा मैं दोनों पक्ष का बात सुनकर दोनों पक्ष पर केस करूंगा। आप लिख कर दे। मुझे ना समझाएं। इस पर विनोद सिंह ने अपने जगह इंद्रजीत सिंह भुल्लर के द्वारा गोविंद पाठक और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जो कॉपी न्यूज़ लाहर के पास नहीं है। लेकिन न्यूज़ लहर को गोविंद पाठक ने अपना पक्ष बताया जिसमें उन्होंने बताया कि न्यूज़ लहर में विनोद सिंह और उनके ब्लैकमेलर गिरोह के बारे में प्रतिदिन समाचार छपने से वे लोग बौखला गए हैं। वे चाहते थे कि उनके गिरोह के बारे में समाचार प्रकाशित ना हो। जिससे वे समाज को ज्यादा से ज्यादा ब्लैक मेलिंग कर सके और जिला प्रशासन से बचे रहें।

दूसरी ओर साकची थाना में दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब हो कि दोनों आरोपी गोविंद पाठक के घर आए थे। गोविन्द पाठक किसी के घर नहीं गये थे। झगड़ा से पहले विनोद सिंह ने तीन लोगों से गोविंद पाठक से पैरवी की थी कि उनके विरुद्ध समाचार प्रकाशित नहीं किया जाय।जब बात नहीं बनी तो फोन पर गोविन्द पाठक को धमकाया गया।जब इससे भी बात नहीं बनी तो घर पर हमला कर गोविंद पाठक की जान मारने का प्रयास किया गया। इससे भी पूर्व विनोद सिंह अनेकों बार गोविंद पाठक से मूलाकात कर संजय कुमार सिंह से सुलह कराने का पैरवी थी। शहर के जाने-माने पत्रकार कवि कुमार को भी समझाने की नसीहत दी थी। विनोद सिंह ने कहा था कि कवि कुमार को मना करवा दे कि संजय सिंह के केस में गवाह ना बने।।उस समय भी गोविंद पाठक ने विनोद सिंह से कह दिया था कि वह किसी के झमेले में नहीं पड़ेंगे। आप संजय सिंह को ब्लैकमेल करने गए थे। संजय सिंह आपको किस बात के लिए रुपया देंगे और वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता है और वह आपके धमकी में नहीं आने वाले हैं। वे आपके विरुद्ध केस किए हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। इस बात को लेकर भी विनोद सिंह वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक से नाराज थे कि किस तरह उनकी बात नहीं सुनी गई।

Related Posts