घर में पोछा लगाने वाली लड़की को जींस शर्ट पहना कर ब्लैकमेलर पत्रकार गिरोह के मुखिया विनोद सिंह ने रंगदारी वसूलने के लिए भेजा इंस्टिट्यूट में , संचालिका ने गिरोह के विरुद्ध दर्ज कराई मुकदमा
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में पत्रकारिता के आड़ में ब्लैकमेल कर अवैध वसूली के नित्य नए खुलासे हो रहे हैं। जिसका संचालक ब्लैकमेलर गिरोह के मुखिया विनोद सिंह और उनके टीम के लोगों का नाम खुलकर सामने आने लगा है। अवैध वसूली के लिए विनोद सिंह नीचता की हर सीमा पार कर, अपने घर में पोछा लगाने वाली एक युवती को जींस और शर्ट पहना तथाकथित पत्रकार बना दिया है।उसे हाथ में माइक थमा कर रंगदारी वसूलने के काम पर लगा दिया है।इस अवैध वसूली के लिए एनजीओ का भी सहारा लिया जा रहा है। वही इस गिरोह से पीड़ित शिक्षण संस्थान की शिक्षिका ने ब्लैकमेलर गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध सिदगोडा थाना और एसपी जमशेदपुर से लिखित शिकायत की है। इसके अलावा पीड़िता ने कोर्ट में भी शिकायत वाद दर्ज कराई है।
ब्लैकमेलर पत्रकार गिरोह का मुख्यालय जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र काशीडीह लाइन नंबर 13,क्वाटर नंबर 390 में स्थित है। जो आवासीय क्षेत्र है। इसके मालिक गिरोह के संचालक विनोद सिंह और उनके पिता कुंवर सिंह है।इस कार्यालय में गोलमुरी थाना क्षेत्र नेहरू कॉलोनी की रहने वाली अदिति सिंह नामक एक युवती पोछा लगाती है। साथ ही अपने मालिक विनोद सिंह के घर में झाड़ू पोछा करती है। उसे विनोद सिंह ने जींस शर्ट पहना कर एक फर्जी प्रेस का आईडी पकड़ा कर पत्रकार बना दिया है।वह गिरोह के सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में माईक आईडी दिखाकर लोगों को धमकाकर ब्लैक मेलिंग के पैसे वसूलने में लगी हुई है। इस संबंध में विनोद सिंह की भाभी रेखा सिंह ने बताया कि आदिति सिंह घर में पोछा बर्तन करने का काम करती हैं और अपने को पत्रकार बोलकर लोगों को डराती हैं। वही कुछ लोग बताते हैं कि अदिति सिंह पहले मेंस ब्यूटी पार्लर में मसाज करने का काम करती थी। बाद में वे विनोद सिंह के संपर्क में आई और उनके घर का काम धाम देखने लगी और पत्रकार बन बैठी है। इस बात को न्यूज़ लहर पुष्टि नहीं करता है।
दूसरी ओर सिदगोड़ा रामकिशन मिशन स्कूल के पास टेक्नोसॉफ्ट सलूशन नामक कोचिंग संस्थान चलाने वाली आंचल महतो ने ब्लैकमेलर पत्रकार गिरोह के मुखिया विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह भुल्लर अदिति सिंह, नीतू दुबे सहित अनेक लोगों के विरुद्ध एसपी जमशेदपुर, सिदगोडा थाना में लिखित शिकायत की है। साथ ही कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई है। जिसमें आंचल महतो ने बताया है कि वह टेक्नो सांफ्ट सलूशन नामक कोचिंग संस्थान चलाती है। वे संस्था की डायरेक्टर हैं। यहां बच्चों को कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाती है। उनका संस्थान सिदगोड़ा स्थित रामकिशन मिशन स्कूल के पास है।एक दिन उनके कार्यालय में अदिति सिंह और एक सरदार जी(इंद्रजीत सिंह भुल्लर) पहुंच गए। उन लोगों ने अपने को तहलका डॉट कॉम का रिपोर्टर बताया। उन लोगों ने उनसे डांट डपट कर पूछताछ करने लगे। जब उन्होंने उनका परिचय मांगी,तब वे अपना परिचय पत्र नहीं दिखाया और
भड़क गए। जबरन इंस्टिट्यूट में घुसकर वीडियोग्राफी करने लगे।अदिति सिंह ने उनसे कहा कि आप हमें 40 हजार रुपए दे दे तो, हम आपके बारे में कुछ भी प्रकाशित नहीं करेंगे,अन्यथा आपको और आपकी संस्था को बर्बाद कर देंगे। आंचल महतो ने बताया कि वह इन ब्लैकमेलरो के दबाव में नहीं आई और एसपी जमशेदपुर, सिदगोडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कोर्ट में भी शिकायतवाद दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका काम बच्चों को शिक्षा देना है, किसी को ठगने की नियत नहीं है। ऐसे में कोई उनको भय दिखाकर ठगने की कोशिश करें, तो वह झुकने वाली नहीं है। वे इन फर्जी पत्रकारों का पोल खोल कर रख देंगी। जिसके कारण उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी है। और इनके बारे में खोज खबर ले रही हैं।
ब्लैकमेलर और एनजीओ का नया गठजोड़
आंचल महतो बताती है कि यह गिरोह पैसा वसूलने के लिए संगठित तरीके से काम करता है। जब मैंने जमशेदपुर एसपी को लिखित शिकायत की, तब रात के समय एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह एसपी कार्यालय से बोल रहा है। उसने मुझ से पूछा कि आपने जो लिखित शिकायत की है उसमें आपने क्या लिखा है। आंचल महतो बताती है कि टू कालर में नाम नंबर देखकर उन्हें शंका हुआ, तो वह सतर्क हो गई।फोन करता को कहा कि जब आप एसपी ऑफिस से बोल रहे हैं तो मेरा लिखा हुआ पत्र वहां है आप पत्र देख ले। इसके बाद फोन करता ने फोन काट दिया। इस बीच मोटी महिला अपने को नीतू दुबे बताते हुए और एनजीओ का नाम लेकर उनसे पूछताछ शुरू की और उन्हें धमकाने लगी। आंचल महतो बताती है कि अब समझिए कि पहले पत्रकार बनकर ,फिर एनजीओ का नाम लेकर उनको धमका कर पैसे वसूलने का बहुत प्रयास हुआ। जाहिर है कि यह गिरोह बड़ा संगठित तरीके से ब्लैक मेलिंग का काम कर रहा है। लोगों को बर्बाद करने की धमकी देते रहता है। जब इस गिरोह की बात नहीं मानी जाती है ,तब यह गिरोह लोगों को डराने के लिए पुलिस से शिकायत भी करते हैं।वे अपने फेसबुक पर न्यूज़ बनाकर डालते हैं। यह समाज के लिए कोढ़ है। इन के विरुद्ध कार्रवाई होनी आवश्यक है। वह अपने मान सम्मान के लिए हरदम लड़ने के लिए तैयार हैं।
न्यूज़ लहर अपने सुधि पाठकों को बताना चाहता है कि जो भी समाचार प्रकाशित हो रहा है,उसका सारे साक्ष्य है। खासकर ब्लैकमेलर गिरोह का।