Politics

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों से मुलाकात कर जाना हाल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के भाजपा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने महा संपर्क अभियान के तहत साकची में सफाई मजदूरों से भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बताएं। उन्होंने सफाई मजदूरों से संवाद किया। उन्होंने फ्री का राशन मिलता है कि नहीं, आयुष्मान कार्ड बना है कि नहीं, ईएसआई के तहत अस्पताल की सुविधा मिलती है कि नहीं ,जो गांव के मजदूर रहने वाले हैं उनके यहां प्रधानमंत्री आवास मिला है।मजदूरों ने मोदी सरकार की सराहना किया। आज के संपर्क अभियान में लगभग डेढ़ सौ सफाई मजदूर उपस्थित थे।

Related Posts