Crime

मानगो पुलिस ने छापेमारी कर देहव्यापार के संदेह में तीन युवति और दो लड़कों को पकड़ा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में मानगो पुलिस ने देहव्यापार के संदेह में टीचर्स कालोनी में छापेमारी की। यहां से तीन युवति और दो लड़कों को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार टीचर्स कालोनी के लोगों ने सुचना दी थी कि बाजपेई जी के घर पर कुछ लोग ग़लत काम कर रहे हैं। यहां प्रतिदिन अनेक लड़के और लड़कियां आती है।शाम के बाद चली जाती है।इस सुचना पर छापेमारी की गई। यहां से तीन युवति और दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कुछ आपत्ति जनक साम्रगी बरामद किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Posts