Regional

जाने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान // पुण्यतिथि के संबंध में 

 

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

*ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान (15 जुलाई 1912 — 3 जुलाई 1948) भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैन्य अधिकारी थे। भारत के विभाजन के समय उन्होंने कई अन्य मुस्लिम अधिकारियों के साथ पाकिस्तान सेना में जाने से इनकार कर दिया और भारतीय सेना के साथ सेवा जारी रखी। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए 3 जुलाई 1948 में वो शहीद हो गए थे। तदोपरान्त उन्हें दुश्मन के सामने बहादुरी के लिए भारत के दूसरे सबसे बड़े सैन्य पदक महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।*

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2020 में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने जम्मू के नौशेरा गए थे। वहाँ उन्होंने 1948 की भारत-पाकिस्तान जंग के हीरो रहे ब्रिगेडियर उस्मान को भी याद किया था।*

 

*एक कहावत है कि ईश्वर जिसे चाहता है उसे जल्दी अपने पास बुला लेता है। बहादुरों की बहुत कम लंबी आयु होती है।*

 

*जब उन्होंने अपने देश के लिए अपनी जान दी तो उनके 36वें जन्मदिन में 12 दिन बाकी थे। लेकिन अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने वो सब हासिल कर लिया जिसको बहुत से लोग उनसे दोहरा जी कर भी नहीं पा पाते हैं।*

 

सौजन्य:इंटरनेट

Related Posts