Regional

श्री श्री सर्वजनीन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोडा ने लेखा जोखा का ब्यौर प्रस्तुत की

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड : सरायकेला खरसावां जिला चांडिल स्थित फदलोगोड़ा हरी मंदिर प्रांगन में श्री श्री सर्वजनीन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोडा ने वर्ष 2022 और 23 के लेखा जोखा का ब्यौर प्रस्तुत की।इस दौरान पूजा आयोजकों ने अपार हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा समिति के हरेक छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं के मेहनत,लगन एवं आप सभी ग्रामवासियों के तन,मन,धन से सहयोग के कारण हमारे यहां शुरू से लेकर प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया।जिस कारण आज सिर्फ फदलोगोड़ा ही नहीं पुरे चांडिल क्षेत्र से लेकर जमशेदपुर तक फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा एक अलग पहचान बना चुकी है।

यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है।यह आप सभी के सहयोग के बिना कभी संभव ही नहीं था।आशा करते है माँ दुर्गा की कृपा से हम सभी मिलकर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी धूमधाम और भव्य तरीके से मां शक्ति की पूजा का आयोजन करेंगे।

सभी ग्रामवासियों एवं पूजा समिति के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करते हैं।

Related Posts