मध्यप्रदेश की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पर अमानवीय घटना को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में स्थानीय छः मुहान चौक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया।भाजपा सरकार के विरोध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शर्म करो और गद्दी छोड़ो।
जिला अध्यक्ष पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है। अभी जब चुनाव सर पर है तब उन्हें झारखंड में भी आदिवासी प्रेम उमड़ रहा है।प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदिवासी को आगे कर इन्हें साधने की कोशिश किया जा रहा है।जहां इनकी सरकार है वहां पर आदिवास अत्याचार किया जा रहा है।